February 25, 2026

एनडीए दो तिहाई से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी बिहार में सरकार : अश्विनी चौबे

महागठबंधन का हाल लोकसभा के जैसा होगा चुनाव परिणाम


पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बयान जारी कर कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए दो तिहाई से अधिक सीटों को जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। बिहार में सुशासन की सरकार आगे भी रहेगी। जनता एनडीए के साथ है। श्री चौबे बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के उपरांत दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह से सशक्त और एकजुट है। महागठबंधन का हाल लोकसभा चुनाव परिणाम जैसा होगा। विपक्ष के पास कोई भी मुद्दा नहीं है। यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने बिहार के विकास में नित नए आयाम जोड़ने का काम किया है। वहीं प्रदेश में सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार प्रगति की ओर अग्रसर है। एनडीए ने हमेशा विकास एवं सुशासन को प्राथमिकता दी है। यह आगे भी जारी रहेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने चुनाव आयोग द्वारा कोविड-19 के मौजूदा समय में जो व्यवस्था की गई तथा जो दिशा निर्देश जारी किया है, उसका स्वागत किया है। श्री चौबे ने आगे कहा कि कोविड-19 को लेकर एनडीए के कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
इधर, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के तिथियों की घोषणा का स्वागत करते हुए हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए सरकार के 15 साल के शानदार कामकाज और प्रदेश के चहुंमुखी विकास से आम जनता संतुष्ट है। चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही नीतीश सरकार के रिन्यूअल का समय आ गया है, जिसके लिए आम जनता तैयारी करके बैठी है।

You may have missed