एके के नेतृत्व में आप करेगी अब देश भर में विस्तार
पटना। आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू दिल्ली चुनाव के बाद पहली बार पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर हजारों की संख्यां में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारों से एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा। प्रेस को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी अब देश भर में विस्तार करेगी। दिल्ली के जनादेश ने स्पष्ट कर दिया है कि अब नफरत, जात-पात और हिन्दू-मुसलमान के मुद्दे से देश नहीं चलने वाला है। काम के आधार पर राजनीति होगी। शिक्षित बिहार, स्वस्थ बिहार और समर्थ बिहार का नारा लेकर पार्टी राष्ट निर्माण अभियान चलाएगी। वहीं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पंकज गुप्ता ने कहा कि बिहार में अस्पतालों की स्थिति निराशजनक है। पार्टी बिहार में दिल्ली मॉडल का प्रचार प्रसार करेगी।
पटना एयरपोर्ट पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, मिथिलेश सिंह, मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश, गया जिलाध्यक्ष अशोक यादव, गौतम बिहारी, आनंद पटेल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, हेमनारायण विश्कर्मा, सोनू राज, अरविंद कुमार पंकज, गुफरान मोहम्मद, रवि कुमार, फारूक अहमद, मणि भूषण, रंजीत सिंह सहित हजारो कार्यकर्ता मौजूद थे।


