February 17, 2026

आप ने किया जनता कर्फ्यू का समर्थन, 31 मार्च तक प्रदेश कार्यालय बंद

पटना। कोरोना वायरस के खतरे को देखते आम आदमी पार्टी बिहार भी सतर्क हो गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 21, आईएएस कॉलोनी, पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के दफ्तर को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश सचिव श्रीवत्स पुरुषोत्तम ने कहा कि इस अवधि के दौरान पार्टी पदाधिकारी जरूरी कार्य अपने घर से करेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव सभी के लिए जरूरी है। पुरुषोत्तम ने कहा कि देश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएम मोदी का 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के निर्णय का स्वागत किया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पीएम मोदी का कदम सराहनीय है।

You may have missed