आप का होली मिलन समारोह 8 मार्च को, गायिका अंतरा सिंह प्रियंका देंगी प्रस्तुती

पटना सिटी। आम आदमी पार्टी, कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र एवं कला संस्कृत प्रकोष्ठ बिहार की ओर से 8 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। यह समारोह निलेशश्वर महादेव मंदिर, पत्थर की मस्जिद, टेकारी रोड पटना में आयोजित की जा रही है। आप कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र पटना के अध्यक्ष सुयश कुमार ज्योति उर्फ राजा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी का कहा कि होली मिलन समारोह में भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका अंतरा सिंह प्रियंका अपने गीतों को प्रस्तुत करेंगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश ने बताया कि 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है, इसलिए होली मिलन समारोह के मंच से बिहार की बेटी अंतरा सिंह प्रियंका, जिन्होंने भोजपुरी के गीतों में अपना एक अलग पहचान हासिल किया है। इस मौके पर कला संस्कृति प्रकोष्ठ आप बिहार बिहार प्रदेश अध्यक्ष लोकेश सिंह की ओर से ट्रॉफी व अंग वस्त्र सम्मानित किया जाएगा। कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता विष्णु तिवारी, संगठन मंत्री नितेश सिंह निर्मल ने बताया कि कार्यक्रम में आप बिहार के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह, मुख्य अतिथि जबकि पूर्व अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, विशिष्ट अतिथि होंगे।