February 11, 2026

आपसी रंजिश में ट्रैक्टर में लगाई आग, चचेरे भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मसौढी। भगवानगंज थाना के गोखुला गांव में बीते मंगलवार की देर रात गांव के अजय शर्मा के ट्रैक्टर में उसके चचेरे भाई ने आग लगा दी। इससे ट्रैक्टर का एक चक्का जल गया। इस संबंध में अजय शर्मा ने अपने चचेरे भाई सुजीत कुमार उर्फ टुड्डू के खिलाफ बुधवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक अजय शर्मा व सुजीत कुमार उर्फ टुड्डू अपने-अपने ट्रैक्टर से थ्रेसर मशीन चलाते हैं। आरोप है कि अजय शर्मा के थ्रेसर मशीन से ज्यादा लोग काम करते हैं। इससे सुजीत कुमार को रंजिश थी और बीते मंगलवार की देर रात जब अजय शर्मा का ट्रैक्टर उसकी खलिहान में खड़ा था तो रंजिशवश सुजीत ने उसमें आग लगा दी, जिससे ट्रैक्टर का एक चक्का जलकर नष्ट हो गया।

You may have missed