February 15, 2026

फुलवारी शरीफ : अशोक चौधरी ने अरुण मांझी के पक्ष में की सभा, कहा- लालू राज में नरसंहार होता था, अब गांवों के बच्चे शिक्षित हो रहे

फुलवारी शरीफ। जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने फुलवारी शरीफ विधानसभा के पुनपुन, रामकृष्णा नगर, नोहसा, बिड़ला कॉलोनी व बेउर में अरुण मांझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल तक राज करने वाली लालू की सरकार चरवाहा विद्यालय खोलकर लोगों को शिक्षा से दूर रखते थे, लेकिन नीतीश सरकार प्राथमिक स्कूल से लेकर इंजिनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोल कर लोगों को शिक्षित कर रही है। वहीं वंचितों को समाज के मुख्यधारा में ला रही है। श्री चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के राज में सुदूर इलाके में नरसंहार होता था, अब नीतीश कुमार की सरकार में दूरदराज के हर जिले, गांव, तहसील में शिक्षा की लौ जल रही है। उन्होंने कहा कि दो तिहाई बहुमत से बिहार में फिर से नीतीश की सरकार बन रही है। राज्य एवं केंन्द्र में राजग की सरकार रहने की वजह से ही आज दरभंगा में एम्स और एयरपोर्ट बन रहे हैं।
वहीं जदयू प्रत्याशी अरुण मांझी ने फुलवारी कार्यालय से रानीपुर रोड होते हुए रानीपुर से ब्रह्मपुर, बेउर अखाड़ा होते हुए करौड़ीचक, रानीपुर पुल से नहर होते हुए कन्हैया नगर, चौहरमल नगर, मित्रमंडल कॉलोनी, वशिष्ट कॉलोनी, पीएनआई कॉलोनी, हरनीचक, साईंचक, महावीर कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, मखदुमपुर, मगध कॉलोनी, हसनपुरा, वारनदी, हसनपुरा गांव, पैठानी, नथुपर, न्यू महावीर कॉलोनी, कृष्ण विहार कॉलोनी, बेउर गांव, बेतौरा, निरपुरा, चिल्बिल्ली, ढ़नढना चक, अलीपुर, नदियावां, इस्माइलपुर, कुरकुरी, बहादुरपुर समेत आसपास के इलाके में भ्रमण कर मतदाताओं की गोलबंदी के लिए अभियान चलाया।

You may have missed