February 20, 2026

PATNA : अविश्वास प्रस्ताव मामले में मेयर सीता साहू को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

पटना। पटना हाईकोर्ट ने पटना की महापौर सीता साहू के विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के पराजित हो जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सीता साहू को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति शिवाजी पांडेय की पीठ ने उक्त मामले पर सुनवाई करते हुए पटना नगर निगम से जवाब तलब भी किया है। इस मामले पर आगे की सुनवाई 4 सप्ताह बाद होगी।
डिप्टी मेयर मीरा देवी द्वारा पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका अधिवक्ता सिद्धार्थ प्रसाद और ओमप्रकाश कुमार के जरिए दाखिल की गई है। याचिका में प्रचंड भ्रष्टाचार समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि मेयर ने कोविड-19 महामारी के दौरान पटना के गरीब और जरूरतमंद निवासियों को सहायता करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। याचिका के जरिये इस मामले के लंबित रहने तक पटना के मेयर के कामकाज पर रोक लगाने का भी आग्रह किया गया है।

You may have missed