PATNA : अय्याशी और शराब की लत का विरोध करने पर बेटा-बेटी की पिटाई करने वाले सनकी पिता को जेल
फुलवारी शरीफ। पटना के संपतचक के सोना गोपालपुर नगर का रहने वाला वाहन चालक और प्रोपर्टी खरीद बिक्री का काम करने वाले अखिलेश कुमार को पुलिस ने अय्याशी और शराब की लत का विरोध करने पर बेटा-बेटी को पिटाई करने, अवैध तरीके से घर में हथियार रखने सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अखिलेश की शिकायत उसके बेटे सूरज ने की थी। थानेदार अलोक कुमार ने बताया कि बेटे की शिकायत पर ही अखिलेश को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गयी है। पत्नी की मौत के बाद वह अय्याशी और शराब के नशे में अपने बेटे-बेटियों का भविष्य संवारने के बजाये कमाई का पैसा उड़ाने लगा था। इसके बावजूद उसके बेटे-बेटी जुल्म सहते रहे लेकिन जब बच्चों को घर से मारपीट कर निकालने लगा तो थाना में शिकायत दर्ज कराई गयी थी। पुलिस गिरफ्तार अखिलेश से पूछताछ कर रही है कि उसने हथियार कहां से लाया था।


