अमरदीप साह भाजपा अतिपिछड़ा वर्ग मोर्चा के बांका जिला प्रभारी मनोनीत

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी अतिपिछड़ा वर्ग मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान के द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरदीप साह को भाजपा अतिपिछड़ा वर्ग मोर्चा बांका जिला का प्रभारी मनोनीत किया गया है।
इनके मनोनयन पर भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय, बांका जिला अध्यक्ष विकास सिंह, बांका भाजपा अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, विपुल सिंह, पवन मिश्रा, विजय कुशवाहा, जिला महामंत्री देवब्रत घोष, अभिनव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, प्रणब दास, मनीष दास, बद्री प्रसाद मंडल, कुमार श्रवण, विकास कर्ण, पृथ्वीराज, राजेश टंडन, प्यारे हिंद, आशुतोष कुमार ढिल्लू, मुकुल प्रियदर्शी, आलोक सिंह बंटू, ओम प्रकाश मंडल, आनंद साह समेत कई कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अमरदीप साह ने प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके भरोसे उम्मीदों पर पूरी तरह से व्वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बधाई व शुभकामनाएं देने वालों को भी उन्होंने आभार प्रकट किया और कहा कि आपके सहयोग और सहभागिता से हम हर उन उम्मीदों की कसौटी पर खड़े उतरेंगे, जिसके लिए प्रदेश नेतृत्व ने हम पर भरोसा जताया है।

You may have missed