अब सभी जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज और चना का वितरण, बिना राशन कार्ड के भी ले सकेंगे लाभ
CENTRAL DESK : केंद्रीय खाद्य मंत्री व लोजपा नेता रामविलास पासवान ने शुक्रवार को घोषणा की है कि लॉकडाउन के दौरान सभी जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत मुफ्त अनाज और चना का वितरण सरकार के द्वारा किया जाएगा। बता दें कि आज रामविलास पासवान ने सभी राज्यों के खाद्य मंत्रियों और सचिवों के साथ विडियो कान्फ्रेसिंग के द्वारा मिटिंग की थी जिसमें एनएफएसए पीएमजीकेएवाई, आत्मनिर्भर भारत पैकेज व वन नेशन वन राशनकार्ड की प्रगति की समीक्षा की गई थी। वहीं इनको सुचारू रूप से चलाने पर सभी राज्यों ने अपनी बातें रखीं थी।

जानकर खुशी हुई कि सभी राज्यों में जरूरतमंदों तक मुफ्त अनाज और दाल का वितरण सुचारू रूप से चल रहा है। इसके लिए मैंने सभी को धन्यवाद दिया और उन राज्यों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया जो केन्द्रीय योजनाओं के अलावा अपने स्तर पर गरीबों के लिए विशेष योजनाएं चला रहे हैं। 6/6 @narendramodi pic.twitter.com/gaXXFbusQc
— Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) May 22, 2020
उसके बाद खाद्य मंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि इस पैकेज के तहत मुफ्त अनाज और चना का लाभ केवल प्रवासी एवं फंसे हुए प्रवासियों के लिए ही नहीं बल्कि वैसे सभी जरूरतमंद लोगों के लिए भी है, जिनके पास एनएफएसए या राज्य राशनकार्ड में से कुछ भी नहीं है।
आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत मुफ्त अनाज एवं चने के वितरण हेतु लाभार्थियों की पहचान करना राज्यों की जिम्मेदारी है। वितरण का काम पूरा होने के बाद सभी राज्य, लाभार्थियों की सूची 15 जुलाई तक केन्द्र को भेज दें। 2/2 @narendramodi
— Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) May 22, 2020
उन्होंने कहा कि सभी जरूरमंदों को ये सुविधा मुहैया करायी जाएगी, जिसके तहत इस साल मई और जून माह के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो अनाज प्रत्येक माह के लिए दी जा सकेगी। मंत्री ने कहा कि लाभार्थियों की पहचान करना राज्यों की जिम्मेदारी होगी और वितरण का काम पूरा होने के बाद सभी राज्य, लाभार्थियों की सूची 15 जुलाई तक केन्द्र को भेज दें।
सरकार ने राज्यों को यह स्पष्ट कर दिया है कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत मुफ्त अनाज और चना देने की घोषणा प्रवासी एवं फंसे प्रवासियों के अलावा वैसे सभी जरूरतमंद लोगों के लिए भी है जिनके पास NFSA या राज्य राशनकार्ड में से कुछ भी नहीं है। 1/2 @narendramodi pic.twitter.com/idrxRO2I73
— Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) May 22, 2020

