BIHAR : अब सप्ताह में 4 दिन चलेगी कामाख्या-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल
हाजीपुर। कामाख्या और आनंदविहार टर्मिनल के बीच (वाया पाटलिपुत्र, दानापुर) चलायी जाने वाली गाड़ी संख्या 02549/02550 कामाख्या-आनंदविहार टर्मिनल-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन 01 फरवरी तक सप्ताह में 07 दिन की जगह 04 दिन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 02549 कामाख्या-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल का परिचालन 21 दिसंबर से 30 जननवरी तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को किया जाएगा। वापसी में, गाड़ी संख्या 02550 का परिचालन 23 दिसंबर से 01 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार, गुरूवार, शनिवार एवं सोमवार को किया जाएगा।


