September 18, 2025

अपने पॉकेट मनी से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही यह दल

पटना। राजधानी के इंद्रपुरी मुहल्ला स्थित स्वराज युवा क्रांति दल के मुख्यालय प्रेम कुंज अपार्टमेंट परिसर में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में गरीब, असहाय, दैनिक मजदूर तथा बाहर से आये प्रवासी लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। संस्था के सभी सदस्य पूरी तत्परता के साथ भोजन की व्यवस्थाएं गुणवत्ता के साथ इंतजाम करने में जुटे हुए है। इस विपदा में संस्था के दर्जनों सदस्यों ने अपने पॉकेट मनी से भोजन तैयार कर राजीव नगर थाना स्थित स्लम एरिया में भोजन का वितरण कर रहे हंै। इसके पहले इस संस्था द्वारा मास्क, सेनेटाइजर, साबुन भी बांटा गया था। इस आयोजन में अमित सिंह, रितेश बाजपेयी, आचार्य राकेश झा, गुलशन कुमार, प्रीतम पांडे, तेज प्रकाश, ऋतुराज, पवन कुमार, प्रमोद, अशोक शर्मा, राजेश झा, आदित्य अरव सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

You may have missed