February 12, 2026

अपने पिता के श्राद्ध के बाद गंगा स्नान को आया युवक डूबा, उठ रहे सवाल भी

फतुहा। अपने पिता के श्राद्ध के बाद गंगा स्नान को आया नालंदा का 30 वर्षीय युवक मंगलवार की सुबह फतुहा के स्थानीय त्रिवेणी घाट पर डूब गया। यह देख उसके साथ आए परिजन नदी थाना पहुंचे व जानकारी दी। नदी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पहले तो स्थानीय गोताखोर को लगवाया लेकिन डूबे युवक का कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी। उसकी पहचान नालंदा जिले के नगरनौसा निवासी स्व. नरेश साव के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक जैसे ही गंगा में स्नान करने के लिए उतरा वैसे ही सीढ़ी पर लगी काई से उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में जा गिरा। परिजन जब तक उसे बचाने का प्रयास करते तब तक वह गंगा नदी में समा चुका था। बड़ा सवाल यह है कि जब लॉक डाउन में एक जिले से दूसरे जिले में आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है तो मृतक के परिजन दो आॅटो पर सवार होकर नालंदा से फतुहा कैसे पहुंच गए, वह भी रेड जोन के जिले में।

You may have missed