February 11, 2026

अगले आदेश तक दानापुर से बक्सर के बीच श्रमिक स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

हाजीपुर। बाहर से आ रहे प्रवासी श्रमिकों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा आज से दानापुर और बक्सर के बीच प्रतिदिन 02 श्रमिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इसका परिचालन अगले आदेश तक जारी रहेगा। यह स्पेशल ट्रेन बक्सर और दानापुर के बीच आरा स्टेशन पर रूकेगी। 03218 बक्सर-दानापुर श्रमिक स्पेशल प्रतिदिन बक्सर से 09 बजे खुलेगी तथा 10 बजे आरा स्टेशन पर रूकते हुए 11 बजे दानापुर पहुंचेगी। यहां से वापसी में श्रमिक स्पेशल दानापुर से 12 बजे खुलकर 14.00 बजे बक्सर पहुंंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 03252 बक्सर-दानापुर श्रमिक स्पेशल बक्सर से 15.00 बजे खुलकर 16.00 बजे आरा तथा 17.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। पुन: उक्त स्पेशल दानापुर से 18.00 बजे खुलकर 18.45 बजे आरा तथा 20.00 बजे बक्सर पहुंंचेगी।

You may have missed