February 11, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने प्रमुख पदाधिकारियों को सौंपी विधानसभा क्षेत्रों की जवाबदेही

पटना। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने 10 प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों को जिला अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों की जवाबदेही सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गुप्ता को जहां पांच जिला अंतर्गत भागलपुर शहर, कहलगांव, बांका, बेलहर, गोपालपुर, रामगढ़, भभुआ, बाढ़, बख्तियारपुर विधानसभा का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं कार्यकारी अध्यक्षों, प्रधान महासचिव, उपाध्यक्षों और कोषाध्यक्ष को 4-4 जिलों का कार्यभार सौंपा गया है। कार्यकारी अध्यक्षों में जहां राजेश्वर प्रसाद राजेश को बिहारशरीफ, इस्लामपुर, हिलसा, हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, जमुई, झाझा, चकाई, शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र का दायित्व मिला है। इसी तरह ई. उमाशंकर प्रसाद को मांझी, बनियापुर, मढौरा, छपरा, सोनपुर, सीवान, जीरादेई, महाराजगंज, गोपालगंज, हथुआ (मीरगंज), हाजीपुर, लालगंज, महुआ, महनार। वहीं धनजी प्रसाद को रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, मोतिहारी, ढाका, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सिकटा, बाल्मीकि नगर, बगहा, सुपौल और अजय कुमार गुप्ता को सासाराम, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकाट, गोह, ओबरा, औरंगाबाद, संदेश, बड़हरा, आरा, जगदीशपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र का जिम्मा दिया गया है।
इसी तरह प्रधान महासचिव मनोज कुमार गुप्ता को तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, चेरिया बरियारपुर, तेघड़ा, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, खगड़िया, परबत्ता, सूर्यगढ़ा, लखीसराय। वहीं उपाध्यक्षों में अवधेश कुमार भक्त को कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, कांटी, साहेबगंज, रीगा, परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, सीतामढ़ी, शिवहर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा विधानसभा का जिम्मा दिया गया है। नम्रता चौधरी को गोराबौड़ाम, दरभंगा, जाले, हरलाखी, बाबूबरही, मधुबनी, झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, बिहारीगंज, मधेपुरा विधानसभा का जिम्मा मिला है। जबकि कोषाध्यक्ष सौरभ भगत को कसबा, धमदाहा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बरारी, फारबिसगंज, किशनगंज विधानसभा का दायित्व सौंपा गया है और वहीं वरिष्ठ महामंत्री शंभूनाथ केशरी को 5 जिला अंतर्गत गुरुआ, शेरघाटी, गया शहर, टेकारी, वजीरगंज, जहानाबाद, अरवल, कुर्था, बक्सर, डुमरांव दानापुर, मनेर, पालीगंज व बिक्रम विधानसभा का कमान मिला है।

You may have missed