February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन 122 विधानसभा में कराएगी वैश्य सामाजिक सम्मेलन

पटना। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बिहार में 243 विधानसभा में से 122 विधानसभा क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया गया है, जहां वैश्य सामाजिक सम्मेलन कराया जाएगा। चिन्हित किए गए हर विधानसभा में लगभग 60 से 70 हजार वैश्य मतदाता हैं। अगर वैश्य मतदाता संगठित होकर एकमुश्त वोट कर दें तो परिवर्तन की नींव रखी जा सकती है।
प्रो. गुप्ता ने बताया कि 122 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन कराने के लिए 10 प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों को कमान सौंपी गई है। जहां प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जगन्नाथ प्र. गुप्ता खुद 5 जिला भागलपुर, बांका, नवगछिया, कैमूर और पटना ग्रामीण पूर्वी का नेतृत्व करेंगे, जिसके अंतर्गत 9 विधानसभा क्षेत्र आता है। वहीं कार्यकारी अध्यक्षों में राजेश्वर प्रसाद राजेश के जिम्मे चार जिला नालंदा, नवादा, जमुई और शेखपुरा, जिसके अंतर्गत 10 विधानसभा क्षेत्र आता है। इसी तरह ई. उमाशंकर प्रसाद को चार जिला सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली का प्रभार दिया गया है, के अंतर्गत 14 विधानसभा क्षेत्र, धनजी प्रसाद को चार जिला पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, बगहा, सुपौल के अंतर्गत 12 विधानसभा क्षेत्र और अजय कुमार गुप्ता को चार जिला रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, पटना महानगर के अंतर्गत 16 विधानसभा क्षेत्र, मनोज कुमार गुप्ता (प्रधान महासचिव) को चार जिला मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय के अंतर्गत 11 विधानसभा क्षेत्र, उपाध्यक्षों में अवधेश कुमार भक्त को चार जिला मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर के अंतर्गत 14 विधानसभा क्षेत्र और नम्रता चौधरी को चार जिला दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा के अंतर्गत 14 विधानसभा क्षेत्र, इसी तरह शंभूनाथ केसरी (वरिष्ठ महामंत्री) को पांच जिला गया, जहानाबाद, अरवल, बक्सर और पटना ग्रामीण पश्चिमी के अंतर्गत 14 विधानसभा क्षेत्र और अंत में सौरभ भगत (कोषाध्यक्ष) को चार जिला पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।

You may have missed