अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश पदाधिकारियों की दूसरी सूची जारी

पटना। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बिहार इकाई के द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए बिहार विधानसभा के शेष प्रदेश पदाधिकारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस दूसरी सूची में संगठन से जुड़े 42 लोगों को बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार दिया गया है। महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बिहार में कुल 146 प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है, इसके पहले 111 में से 104 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई थी और आज 42 पदाधिकारियों की दूसरी सूची जारी की गई है। प्रदेश पदाधिकारियों को विधानसभावार सामाजिक सम्मेलन कराने के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो संभवत मई माह के मध्य तथा जून माह में आयोजित किए जाएंगे। हर विधानसभा में एक संयोजक होगा और उनको सहयोग करने के लिए 21 सदस्यीय कमिटी बनाई जाएगी, जो मिलकर सम्मेलन कराएंगे।
महासम्मेलन द्वारा जारी किए गए द्वितीय सूची में कोषाध्यक्ष सौरभ भगत को दानापुर, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्षों में शंभू प्रसाद गुप्ता को नरकटियागंज, शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता को रीगा, रामाशीष गुप्ता- जगदीशपुर, ओम प्रकाश गुप्ता- भागलपुर का प्रभार दिया गया है। इसी तरह उपाध्यक्षों में अशोक गुप्ता सम्राट- वाल्मीकि नगर, मनोज कुमार- नरकटियागंज, राजकुमार रश्मि- अरवल, ओमजय कुमार- लखीसराय, प्रवक्ता अरविंद गुप्त को दानापुर, आईटी सेल के प्रभारी विकास कुमार गुप्ता को बख्तियारपुर का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं महामंत्रियों में आरती प्रधान- मोतिहारी, राजकिशोर चौधरी- कहलगांव, अरुण किरण साहू- सीतामढ़ी, प्रमोद कुमार अधिवक्ता- बख्तियारपुर के जिम्मे में दिया गया है तो वहीं संगठन महामंत्रियों में देवेंद्र कुमार गुप्ता- महुआ, विपिन शंकर परासर- चेरिया बरियारपुर, कुंदन नवीन गुप्ता- बेगूसराय, राकेश जायसवाल- दीघा, साथी विजय विद्यार्थी कवि- बख्तियारपुर, रत्नेश कुमार गुप्ता- हिसुआ, सरोज कुमार साह- विक्रम, संजय कुमार गुप्ता- सिकटा, विनय कुमार उर्फ गुड्डू- बेलहर, संतोष कुमार गुप्ता- गुरुआ, तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता- रक्सौल, राजू प्रसाद सोनी- बांकीपुर, मनोज कुमार मालाकार- कुम्हरार, अशोक गुप्ता- सिमरी बख्तियारपुर, सुरेंद्र चौरसिया- तेघङा, प्रदीप बरनवाल- गोपालपुर, मोहन गुप्ता- पटना साहिब, राजेश गुप्ता- कुम्हरार, रत्नेश्वर प्रसाद- सहरसा, संतोष गुप्ता- परिहार, श्वेता सुमन- दीघा, राकेश गुप्ता- दानापुर, रौशन गुप्ता- बाजपट्टी, चंदन गुप्ता- बाबूबरही, विनोद कुमार विद्यार्थी- जमुई और अमरदीप साह- बरारी का प्रभार सौंपा गया है।
