अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने 111 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की

पटना। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बिहार इकाई के द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की गई। महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बिहार में 111 विधानसभा में प्रदेश पदाधिकारियों को विधानसभावार सामाजिक सम्मेलन कराने के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो संभवत मई माह के मध्य तथा जून माह में उन सभी 111 विधानसभा में सम्मेलन कराने पर विचार किया जाएगा। हर विधानसभा में एक संयोजक होगा और उनको सहयोग करने के लिए 21 सदस्य कमेटी बनाई जाएगी, जो मिलकर सम्मेलन कराएंगे। विधानसभा में जिन प्रदेश पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है, इन्हीं प्रभारियों का दायित्व सम्मेलन कराने का होगा।
महासम्मेलन के अध्यक्ष प्रो. डॉ. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता को दानापुर का कमान दिया गया है। वहीं कार्यकारी अध्यक्षों में राजेश्वर प्रसाद राजेश को जमुई, कमल नोपानी को कुम्हरार, अरुण कुमार-पटना साहिब, रमेश गांधी- दानापुर, अमर कुमार अग्रवाल- बांकीपुर, डॉ. शशि एस. किशोर (अधिवक्ता)-कटिहार, संतोष कुमार- पूर्णिया, प्रभात कुमार चौधरी- हाजीपुर, ई. उमाशंकर प्रसाद- सिवान, आलोक कुमार पोद्दार- किशनगंज, धनजी प्रसाद- गोपालगंज, अजय कुमार गुप्ता को औरंगाबाद का कमान सौंपा गया है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्षों में मधुमेश चौधरी उर्फ अंटू को विक्रम, किशोर कुमार लहरी को दीघा, शिव कुमार गुप्ता- मनेर सत्यनारायण अग्रवाल- फुलपरास, मनोहर प्रसाद गुप्ता- लखीसराय, राजू गुप्ता- भभुआ, राम लखन स्वर्णकार- शेरघाटी, डॉ. बी. नायक- हरलाखी, कृष्ण कुमार आजाद- मुजफ्फरपुर, गोविंद बंसल-आरा, वीणा मानवी- बक्सर, अशोक कुमार वर्मा-बाढ, दिलीप कुमार दिवाकर- समस्तीपुर, संजय मालाकार- छपरा, श्रीमती ज्योति सोनी- बड़हरा, डॉ सरोज कुमार गुप्ता- जगदीशपुर, प्रिंस कुमार राजू- लखीसराय, मुनेश्वर प्रसाद कानू-दरभंगा, नीरज कुमार गुप्ता- मधेपुरा, प्रवीण कुमार पोद्दार- परबत्ता, जयराम दास- साहेबपुर कमाल, आलोक अग्रवाल- खगड़िया, कौशल्या जायसवाल- कसवा, गंगोत्री प्रसाद- महाराजगंज, प्रदीप कुमार केसरी- संदेश, जयप्रकाश गुप्ता- डुमरांव, जनार्दन प्रसाद साह- बांका, धनवंती देवी- मोरवा, प्रो. अशोक कुमार गुप्ता- सासाराम, अमरेंद्र कुमार- ओबरा, इसी तरह उपाध्यक्षों में आरएन मालाकार- जाले, सीमा सुजानी-जहानाबाद, सुरेश प्रसाद- सुगौली, राजेश कुमार सोनी- हिलसा, दिलीप सूढ़ी-मधुबनी, बिहारी गुप्ता- दिनारा, राजकुमार गुप्ता- गोह, डॉक्टर सुनंदा केसरी- अरवल, नम्रता चौधरी- सुपौल, अशोक कुमार बरनवाल- गया शहर, मणि कुमार अधिवक्ता- रक्सौल, अवधेश कुमार भक्त- कुढनी, मागन चौधरी- फारबिसगंज, निर्मला जायसवाल- जीरादेई, नवीन कुमार भारती- शेखपुरा, मदन चौधरी- कांटी, पप्पू नायक- झंझारपुर, शंकर प्रसाद केसरी- टेकारी, ओंकार नाथ बरनवाल- झाझा, अशोक चौधरी- लालगंज का दायित्व मिला है। वही प्रधान महासचिव मनोज कुमार गुप्ता को जमालपुर और वरिष्ठ महामंत्रियों में आलोक कुमार साह को आरा, शंभूनाथ केसरी- वजीरगंज, सुनील कुमार भगत- सुपौल, जबकि महामंत्रियों में डॉ दिनेश कुमार गुप्ता- सासाराम, सुनील कुमार- सूर्यगढ़ा, डॉ दिनेश कुमार गुप्ता- सासाराम, देवानंद प्रसाद- साहिबगंज, सिद्धनाथ प्रसाद सिद्धि- बिहारशरीफ, नीरज अडिग- वारिस नगर, संतोष कुमार गुप्ता- काराकाट, रामतलेवर भगत- दिनारा, सविता जायसवाल- महनार, नवल किशोर- शिवहर, आशा देवी- डेहरी, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता- नोखा, पंकज कुमार केसरी- मुंगेर, संजीव कुमार गुप्ता- नवादा, मनोज कुमार गुप्ता- चकाई, विक्रमादित्य प्रसाद विक्रम- वजीरगंज, राकेश चौधरी- वारिसनगर, कुणाल आनंद- मढौरा, राम इकबाल गुप्ता- मांझी, सुदामा गुप्ता- बेतिया, अरुण कुमार साह- कहलगांव, अजीत कुमार भारद्वाज- सुगौली, श्याम सुंदर साह- महनार, चितरंजन कुमार- सुरसंड, रविकांत गुप्ता- परसा, इंजीनियर पवन कुमार- भागलपुर, सुजीत कसेरा- बनियापुर, अनिरुद्ध भारत- नोखा, ओम प्रकाश (ओ पी जी)- बाढ़, अभय कुमार- महिषी, शंकर गुप्ता- कदवा, ईरा जायसवाल- तारापुर, कृष्ण मोहन गुप्ता- साहेबपुर कमाल, फुलेश्वर कानू- बगहा, तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता- ढाका, अजय कुमार भगत- बाबूबरही, सुरेश चंद्र सुमन- लौकहा और अरुण कुमार पूर्वे को दरभंगा को कमान दिया गया है। महासम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने बताया कि शेष विधानसभा के प्रदेश प्रभारियों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
