October 29, 2025

कैमूर में स्टेशन पहुंचाने के बहाने औरंगाबाद की नाबालिग से तीन युवकों ने किया रेप, एक गिरफ्तार

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में स्टेशन पहुंचाने के बहाने नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।इस मामले में पुलिसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घर में विवाद होने पर औरंगाबाद की रहने वाली नाबालिग घर से भाग कर कैमूर जिले के मोहनिया जा पहुंची। लड़की को अकेले देखकर आरोपी ने उसे स्टेशन जाने में मदद का भरोसा देते हुए सुनशान जगह लेकर चला गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और स्टेशन पहुंचाने को लेकर अपने दो दोस्तों को बुलाया और फिर तीनों मिलकर उसे स्टेशन की तरफ जाने लगे। रास्ते में बाइक से गश्ती कर रही है पुलिस की नजर तीन युवकों के साथ जा रही डरी सहमी नाबिलग पर पड़ी तो उसने रोक कर पुछताछ की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और सभी को थाने लेकर आयी। थाने में हुई पुछताछ के बाद आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दोस्तों को छोड़ दिया गया।

You may have missed