कुढ़नी की जीत पर PM ने दी बधाई, कहा- देश के युवा BJP के साथ, युवाओं को न जातिवाद चाहिए न परिवारवाद  

नई दिल्ली। बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में BJP की जीत पर PM नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वही नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कुढ़नी उपचुनाव के रिजल्ट से आगे आने वाले दिनों का संकेत मिल गया है। BJP को बिहार की जनता का भरपूर साथ मिला है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कुढ़नी की जीत पर  खुशी जतायी है। बता दे की दिल्ली के BJP मुख्यालय में गुजरात में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने ये प्रतिक्रिया दी है। वही उन्होंने कहा कि BJP आज देश के सभी वर्गों की पहली पसंद हो गयी है। वही देश के युवा BJP के साथ हैं। युवा BJP की विकास वाली योजनाएं चाहते हैं। युवाओं को न जातिवाद चाहिए न परिवारवाद। युवाओं का दिल विजन और विकास से ही जीता जा सकता है। तभी जब कोरोना महामारी के घोर संकट के बीच बिहार में चुनाव हुए थे। तब जनता ने BJP को आशीर्वाद दिया था।

वही आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में एक करोड़ से भी ज्यादा ऐसे वोटर्स थे, जिन्होंने कांग्रेस का कुशासन नहीं देखा। सिर्फ BJP की ही सरकार देखी। उन्हें BJP का काम बेहतर लगा तभी वोट दिया। युवा सवाल पूछना जानते हैं। युवा तभी किसी को वोट देते हैं, जब उन्हें भरोसा दिखता है, जब उन्हें काम दिखता है। युवाओं ने BJP को वोट देकर संदेश दिया है कि उन्होंने हमारे काम को जांचा परखा और उस पर भरोसा किया है। प्रधानमंत्री ने आदिवासियों से लेकर महिलाओं से मिल रहे समर्थन का जिक्र किया। वही उन्होंने कहा कि गुजरात के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में BJP को खूब आशीर्वाद मिला है। एससीएसटी के लिए रिजर्व 40 में से 34 सीटें BJP ने जीती हैं। आदिवासी BJP को अपनी आवाज मान रहे हैं। दशकों तक जिन आदिवासियों को नजरंदाज करके रखा गया, हम लगातार उनकी उम्मीदें पूरी करने में जुटे हैं।

About Post Author

You may have missed