October 25, 2026

बक्सर : डुमरांव रेलवे स्टेशन पर किशोरी ने की ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश, आगे ये हुआ

बक्सर । डुमरांव रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक 16 साल की किशोरी तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश कर रही थी। हालांकि रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक युवक ने उसकी मानसिकता को भांप लिया।

उसने जान देने के लिए कूदने वाली लड़की की बांह पकड़ कर झटके से उसे खींच लिया। इसके बाद उसने किशोरी को स्थानीय थाने के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि किशोरी अनुमंडल क्षेत्र के नवानगर की रहने वाली है। परिवार वालों से किसी बात से नाराज होकर वह चुपके से जान देने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। इस मामले पर थानाध्यक्ष विंदेश्वर राम ने कहा कि किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

You may have missed