शर्मनाक : सासाराम में 16 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ युवक ने किया रेप, पीड़ित ने थाने में दर्ज कारवाई FIR, जांच में जुटी पुलिस

सासाराम। बिहार के सासाराम जिले के दावथ थाना क्षेत्र के पररिया गांव में एक 16 वर्ष की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वही पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वही घटना के सम्बन्ध में बता दे कि 16 वर्ष की पीड़िता रात में गांव के किनारे गई हुई थी। वही उसी दौरान अवकाश कुमार नामक एक युवक ने जबरन उसे अपने कब्जे में ले लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वही घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फ़रार हो गया। वही पीड़िता ने बाद में इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन पीड़ित लड़की को लेकर दावथ थाना पहुंचे। वही जिसके बाद लड़की को मेडिकल जांच के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जबकि दुष्कर्म का आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
