October 23, 2026

पूर्वी चंपारण के बंजरिया में युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, पत्नी के साथ हुआ था विवाद

पूर्वी चंपारण । जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक थाना क्षेत्र के पूर्वी सिसवा गांव के वार्ड 12 के योगी राम का बेटा मसाहा राम (25) है। जिसका शव मंगलवार की सुबह मिला।

बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी गांव का युवक मसाहा 26 सितंबर को तमिलनाडु से अपने घर आया था। उसकी शादी गांव में ही पास में हुई थी। कुछ दिनों से उसके परिवार में पारिवारिक विवाद चल रहा था। युवक उससे काफी दुखी रहता था।

युवक का बीती रात अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद वह गांव के कुछ युवकों के साथ देर रात घूमते देखा गया। लेकिन मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के वार्ड 12 के पूरब सरेह में पेड़ से लटका मिला।

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविरंजन ने बताया कि युवक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You may have missed