December 10, 2025

PATNA : राजद का दामन छोड़ सैकड़ों समर्थकों के साथ लोजपा (रा) में शामिल हुए राज किशोर यादव

पटना। लोजपा (रा) के प्रदेश कार्यालय एसकेपुरी में युवा लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय द्वारा आयोजित मिलन समारोह में आज RJD का दामन छोड़कर राज किशोर यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोजपा (रा) में शामिल हो गए। वही इन सभी नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। वही आज पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने लोजपा (रा) के नीतियों और सिद्धांतों में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि चिराग पासवान का बिहार फस्ट, बिहारी फस्ट का विजन डॉक्युमेंट सें बिहार और बिहारी को बदहाली से खुशहाली को ओर लें जायेगा। वही इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, महिला सेल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इन्दु कश्यप, युवा लोजपा (रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, युवा लोजपा (रा) के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाहा, उपाध्यक्ष हर्ष चोपड़ा, चन्दन यादव, समीर सिंह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय कुमार सिंह, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान, पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप यादव, युवा लोजपा (रा) के प्रदेश महासचिव सिद्धार्थ झा, युवा लोजपा (रा) के प्रदेश सचिव ब्रजेश सिंह, पार्टी के कार्यालय प्रभारी सह प्रदेश सचिव ओम प्रकाश भारती, सह प्रभारी आनंद चंद्रवंशी, सुरेश पासवान सहित अनेकों नेता शामिल थे।

You may have missed