प्रखंड स्तरीय रबी महाअभियान सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, वैज्ञानिक तरीके से खेती की दी जानकारी

मसौढ़ी। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन सभागार में प्रखंड स्तरीय रबी महाअभियान सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि वैज्ञानिक एसपी सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अखिलेश प्रसाद सिंह कृषि तकनीकी सहायक रंजीत कुमार कृषि समन्वयक अजय कुमार रंजीत पटेल लालमोहन सिंह एटीएम पिंटू कुमार, कार्यपालक सहायक मनोरंजन कुमार, किसान सहलाकर आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्‍जवलित कर किया।इस अवसर पर जिला कृषि वैज्ञानिक एसपी सिंह ने रबी सत्र की विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। इनमें सरसों,गेहूं, मसूर और आदि बीज पर सब्सिडी योजनाओं की चर्चा की गई।किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर खेतों में उपज बढ़ाने की अपील की गई।इसके अलावा, कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों के ऑनलाइन आवेदन करने की भी सलाह दी गई।जिला कृषि वैज्ञानिक एसपी सिंह ने कहा कि रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा जितनी भी योजना चलाई जा रही किसानों की हित में जो रबी की खेती में उबाज के संबंध में जानकारी दिया गया। साथ ही साथ जो रबी में फसलें जो बोई जाती है।जैसे गेहूं, मक्का,सरसों,मसूर आदि के उत्पादन के किया तकनीक है। वैज्ञानिक तकनीक को अपना कर किसान अपना उत्पादन कैसे बढ़ा सकते हैं। इस संबंध में किसानों को बेहतर जानकारी दिया गया। 21 नवंबर से चार दिसंबर तक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा।उपस्थित किसानों को विभिन्न प्रकार के अनुदान प्राप्ती के जो तरीके है रबी फसल में चर्चा किया गया। जिससे कि किसान को कृषि विभाग से जो अनुदान मिलता है उस को लेके लाभ ले सकें।कहा कि बीज उपचार, मिट्टी उपचार और उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विभाग के कर्मी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

You may have missed