बेगूसराय में दहेज़ के लिए महिला की फांसी लगाकर कर हत्या, पति मारपीट कर करता था प्रताड़ित

बेगूसराय। बेगूसराय जिले एक बार फिर दहेज लोभियों ने एक महिला की जान ले ली। यह पूरा मामला सिंघौल ओपी क्षेत्र के मकरदही फूट फूट टोला वार्ड नंबर 3 की है। मृतक महिला की पहचान मकरदही फूट फूट टोला वार्ड नंबर 3 निवासी लालो महतो की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। परिजनो ने बताया कि लगातार पहले भी दहेज को लेकर मारपीट करता था।

लड़की के पिता के द्वारा दहेज भी दिया गया था फिर भी शराब पीकर मारपीट करता था। रात में भी मारपीट किया और फांसी लगाकर हत्या कर दी। वहीं सिंघौल थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि घरेलू विवाद के कारण महिला ने फांसी लगा ली है। फिलहाल घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौप दिया है।

You may have missed