पूर्णिया में विधवा महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, इलाके में तनाव का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया से ब्लात्कार के बाद महिला की हत्या की सनसनीखेज खबर आई है। घटना मुफस्सिल थाना इलाके के भोगा करियात पंचायत के एक गांव की है। घटना को लेकर इलाके में काफी दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह खुद मामले की तहकीकात कर रहे हैं। बता दे की वृहस्तपतिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोगा करियात पंचायत के छतिया गांव में एक अधेड महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गयी। वही घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात में जुट गये हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है 45 वर्षीय महिला भोगा करियात पंचायत के एक गांव की रहने वाली थी। वह विधवा थी और अपना सारा काम उसे खुद करना पड़ता था। बुधवार को गांव के कुछ महिलाओ के साथ वह आवश्यक खरीददारी के लिए भटगामा हाट गयी थी। संध्या के समय लौटने के क्रम में घर से कुछ ही दूरी पर शराब के नशे में असामाजिक तत्वों ने महिला को रोका।

उसके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। नशेड़ियों से बचने के लिए सभी महिलाएं वहां से भाग गयी। लेकिन कारी देवी नही भाग पायी। बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद महिला की हत्या कर दी गई। पंचायत के मुखिया मो हबीब, उपसरंपच अभिनव कुमार, पूर्व मुखिया मो साजिद ने घटना की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि ऐसे अपराध करने वाले लोगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों ने पुलिस से त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग किया है। इस बीच थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा है कि घटना स्थल की जांच की जा रही है। वहां से कांड के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिल सकते हैं। पुलिस उनके सहारे अपराधी को दबोच लेगी।

You may have missed