February 20, 2026

राजधानी पटना में बदला मौसम का मिज़ाज, पछुआ हवाओं से बढ़ेगी कनकनी, 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

पटना। बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। चक्रवाती प्रभाव में भी कमी आई है, जिसके कारण मौसम सुधरा है। कल यानि गुरुवार को बिहार के कई क्षेत्रों में हल्की धुप निकली, जिससे दिन में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं एक बार फिर पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं के प्रभाव से ठिठुरन बढ़ गई है। वही मौसम विभाग की मानें तो आज शुक्रवार से ही न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है. वहीं बिहार में अगले 24 घंटे में तीन डिग्री तापमान में गिरावट आएगी।

वही बिहार में घने कोहरे का छाये रहने का भी अनुमान लगाया गया है। बिहार के सीवान का जीरादेई में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक ठंड रही। जहां न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। हालाकिं सभी शहरों का अगले 24 घंटों में इनमें तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं बिहार के कई जिलों में बारिश होने के कारण भी तापमान में गिरावट आई है।

You may have missed