बेगूसराय में अपराधियों ने दिनदहाड़े वार्ड पार्षद को मारी गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय । जिले के सहायक थाना लोहियानगर क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े वार्ड पार्षद को गोली मार दी। इसके बाद उनकी हालत गंभीर रूप बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल वार्ड पार्षद की पहचान आनंदपुर के रहने वाले गणेश प्रसाद सिंह के बेटे वार्ड पार्षद परमानंद हैं। परिजनों ने बताया वह अपने घर से निकलकर बभन टोली की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियों बरसा दीं और अपराधी हथियार लहराते घटनास्थल से फरार हो गया।
परिजनों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति गंभीर है। आपको बताते चलें कि इसके पहले भी घायल के बेटे को बदमाशों ने गोली मारी गई थी।