February 17, 2026

BIHAR : विजन इंडिया का इस साल 22000 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य

हाजीपुर। पिछले साल एम्प्लॉय इंडिया कैंपेन चलाकर विजन इंडिया ने देशभर के 21,674 युवाओं को रोजगार दिया है। अब इस साल 22000 युवाओं को विभिन्न सेक्टर्स में नौकरी देने का लक्ष्य विजन इंडिया ने रखा है। विजन इंडिया के सीईओ विवेक कुमार बताते हैं कि देश में रोजगार की ज्यादा समस्या नहीं है। अगर आप में हुनर और काबिलियत है तो निश्चित रूप से आपको नौकरी मिलेगी।
उन्होंने बताया कि विजन इंडिया बेरोजगार युवाओं को अपने संस्थान से जोड़ती और उन्हें प्रशिक्षित करती हैं, जिसमें युवाओं को कॉर्पोरेट जगत के दिग्गजों के साथ सीधा संवाद अहम होता है। युवाओं के जॉब रेडीनेस पर खासा ध्यान रहता है। विवेक कुमार बताते हैं कि हमारे देश के युवा काबिल एवं काफी हुनरमंद हैं, लेकिन उनकी हुनर को पहचानने वाले कम लोग है। अगर युवाओं की कुशलता को हम पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित करें तो निश्चित रूप से उन्हें रोजगार मिलेगा।
वे कहते हैं बीते वर्ष 2021 में एम्प्लॉय इंडिया कैंपेन की शुरूआत की गई थी। उस वर्ष कंपनी का लक्ष्य 21,000 युवाओं को रोजगार देने का था, लेकिन युवाओं की भीड़ बढ़ी और वे हुनरमंद होते गए और रोजगार पाने वालों का आंकड़ा 21,000 को पार कर 21,674 हो गया। अब इस वर्ष बढ़ाकर 22,000 लोगों को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।

You may have missed