February 13, 2026

BIHAR : विरेन्द्र कुमार बने पूर्व मध्य रेल के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

हाजीपुर। बुधवार को विरेन्द्र कुमार ने पूर्व मध्य रेल के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व वे मुख्यालय हाजीपुर में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) के पद पर पदस्थापित थे। जबकि सीपीआरओ के पद पर पदस्थापित राजेश कुमार को पदोन्नति के उपरांत पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में ही मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (फ्रेट) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
विरेन्द्र कुमार 2005 बैच के भारतीय रेल यातयात सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी सेवा की शुरूआत पूर्व तटीय रेलवे में एरिया आॅफिसर, पारादीप, खुर्दा रोड से की। इसके अतिरिक्त वे पूर्व तटीय रेलवे में विभिन्न पदों पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्ष 2011 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर योगदान के साथ पूर्व मध्य रेल में अपनी सेवा की शुरूआत की। तत्पश्चात वे सोनपुर तथा समस्तीपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर पदथापित रहे। श्री कुमार समस्तीपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंघक के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवा दे चुके हैं। वे रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं। उनकी पत्रकारिता, खेलकूद, बागवानी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रूचि है।

You may have missed