सीवान : जमीन विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, फायरिंग में दो लोग घायल

सीवान । भगवानपुरहाट थाना इलाके के पनियाडीह गांव में शनिवार की शाम दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प हो गई। इसके बाद फायरिंग हुई इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही पांच बाइक भी जब्त की गई है।

घटना के संबंध में घायल महिला राम सुंदरी देवी ने बताया कि उसका जमीनी विवाद गांव के ही मदन साह के साथ पहले से ही चल रहा था, जिसकी शिकायत स्थानीय थाना में कई बार की गई थी।

शनिवार की शाम अचानक आधा दर्जन बाइक से 15-20 लोग पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इसमें राम सुंदरी देवी सहित एक व्यक्ति अमरजीत कुमार घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

घायल राम सुन्दरी देवी और अमरजीत कुमार को स्थानीय लोगों ने पीएचसी पहुंचाया, जहां राम सुंदरी देवी को सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया। जबकि अमरजीत कुमार का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भगवानपुरहाट थानाध्यक्ष पंकज कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचे। मामलें की छानबीन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं मौके से चार बाइक भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में पुलिस जुटी है।

About Post Author

You may have missed