बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री विन्देश्वरी दूबे की 99वीं जयंती मनायी गयी

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विन्देश्वरी दूबे की 99वीं जयंती बिहार कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा की अध्यक्षता में मनायी गयी।
इस अवसर पर स्व. बिन्देश्वरी दूबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. झा ने कहा कि स्व. दूबे बिहार राज्य के ही नहीं बल्कि देश के बड़े श्रमिक नेता थे। स्व. दूबे के अथक प्रयास से कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया, जिसके कारण कोयला खदानों के मजदूरों की आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक किया। आज कृतज्ञ राज्य महान समाजवादी एवं मजदूर नेता बिन्देश्वरी दूबे की स्मृति को नमन करती है।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, बिहार इंटक के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, अरविन्द लाल रजक, शशि कांत तिवारी, मृणाल अनामय, मो. हसीब खान, रवि गोल्डन कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिंह, निरंजन कुमार, निधि पांडेय, मनोज कुमार, रूमा सिंह, शाहनवाज अहमद, आयुष भगत ने भी बिन्देश्वरी दूबे को श्रद्धांजलि अर्पित की।
