October 23, 2026

कटिहार में आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बनाने पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस से भिड़े, एएसआई से मारपीट

कटिहार । जिले के कदवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम पुलिस और लोग आपस में भिड़ गए। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ व अंत में ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस को वहां से लौटना पड़ा। यह मामला गांव के लोगों के बीच हुए आपसी विवाद का है।

कदवा थाना क्षेत्र के सोनाली बाजार में कुछ लोग मंदिर के बाहर बैठे थे। इस दौरान पड़ोस के रहने वाले सुमित पांडे ने चंदन पर गोली चला दी। जो चंदन के सर के पास से निकल गई व वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बनाने लगी। इसी मामले में पुलिस व लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने एएसआई विजय कुमार के साथ मारपीट की। जबकि कई पुलिस बेकाबू भीड़ को देख भाग गए।

देर रात के इस मामले में फिलहाल कदवा थाना क्षेत्र के सोनाली बाजार के लोग पुलिस को खदेड़ दिया है। हालांकि दोनों पक्षों के आपसी विवाद के पीछे जमीनी विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। दोनों के विवाद में कैसे पुलिस बल पर हमला हो गया यह सोचने वाली बात है।

You may have missed