श्रमिक आयोग के गठन पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने CM को घेरा, बोले- राजद के दबाव में ताबड़तोड़ कर रहे निकायों का गठन

पटना। बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बाल श्रमिक आयोग के गठन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि श्रममंत्री के नाते वर्ष 2017 में 3-3 बार बाल श्रमिक आयोग का गठन करने हेतु संचिका मुख्यमंत्री को भेजे थे। लेकिन वे इन संचिकाऔ पर कुंडली मारकर बैठ गये। वही उन्होंने कहा की CM नीतीश कुमार अब ताबड़तोड आयोग का गठन कर रहे हैं। लेकिन वर्ष 2017 से 2022 की अवधि में उन्होंने एक भी निगम, आयोग या 20 सूत्री समिति तक का गठन नहीं किया। पलटने के तुरंत बाद वे अब आयोग के गठन में जुट गये हैं। वही आगे सिन्हा ने कहा कि 2017 में उन्होंने 4-5 बार आयोग, निगम, बोर्ड आदि के गठन हेतु सरकार के साथ लगातार संवाद किया था। लेकिन मुख्यमंत्री ने इन निकायों का गठन नहीं होने दिया। यहॉं तक की पी.पी और ए.पी.पी आदि पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिये भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी नहीं दी और अभी तक RJD काल के पेनल से ही काम चलाया जा रहा है।

वही अब RJD के सुपर CM के दबाब में ये ताबड़तोड निकायो के गठन में जुट गये है। वही आगे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि CM जनादेश का अपमान करते हुये अस्वाभाविक गठबंधन बनाकर अपने स्वार्थ एवं अहंकार की बदौलत राज्य की जनता को बदहाली की हालत में ढकेल रहे है। वही उन्होंने कहा की BJP के साथ रहते हुये इन्होंने हमेशा छोटा दिल एवं ओछापन दिखाया है। इसका ज्वलंत उदाहरण यह भी है कि BJP के साथ शासन काल में चल रही नियुक्ति, प्रक्रिया को इन्होंने पूरा नहीं होने दिया। वही अब उसी समय की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत सृजित पदों पर भर्त्ती करने का कार्यक्रम चला रहे है। वही नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरा बिहार ने देखा है कि मुख्यमंत्री किस प्रकार BJP पर अपना दल तोडने का आरोप लगा रहे थे। वास्तविकता यह थी कि इन्होंने अपने प्रधानमंत्री बनने के मंसूबा के लिये ये सारा खेल रचा है। वही सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य अब अपने और बड़े भाई के आदमी को बोर्ड, निगम, आयोग आदि की जिम्मेवारी देकर उन्हे लूट की छूट देना है। ताकि चुनाव मे ये काम आ सके।

About Post Author

You may have missed