February 20, 2026

फतुहा : टाल क्षेत्र में संचालित शराब की दो भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त, धंधेबाज फरार

फतुहा। पटना फोरलेन से गंगापुर जाने वाली ग्रामीण पथ के किनारे अवस्थित सुंदरपुर टाल क्षेत्र में तालाब के किनारे देसी शराब बनाने की भट्ठी चल रही थी। शनिवार को पुलिस वहां पहुंचकर संचालित दो भट्ठी को ध्वस्त कर दिया, साथ ही 7 ड्रम में रखे अर्धनिर्मित देसी शराब को पुलिस ने जमीन पर बहाकर विनष्ट कर दिया। इसके बाद सभी ड्रम व अन्य उपकरण को नष्ट करते हुए आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से 25 लीटर निर्मित देसी शराब भी जब्त किया है। हालांकि धंधेबाज पुलिस के पहुंचने से पहले भागने में सफल हो गए। छापेमारी का नेतृत्व कर रहे एसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुनपुन के तराई में सभी भट्ठी को पुलिस द्वारा नेस्तनाबुद कर दिए जाने के बाद फरार धंधेबाज जहां तहां भट्ठी संचालित करना शुरू कर दिया है, जिसे पुलिस लगातार छापेमारी कर ध्वस्त कर रही है। उनके मुताबिक धंधेबाज को दबोचने के लिए पुलिस विशेष रणनीति पर काम कर रही है।

You may have missed