गोपालगंज में दो पड़ोसियों के जमकर हुई मारपीट, खूब चले ईंट-पत्थर से मारा, 3 लोग घायल

गोपालगंज, बिहार। गोपालगंज में शनिवार को एक युवती और महिला की पिटाई का वीडिया सामने आया। मामला जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार के पास का है। जहां दो पक्षों में मारपीट हुई। वीडियो में कुछ लोग मां-बेटी की पिटाई करते दिख रहे हैं। वहीं इस संबंध में महिला की ओर से कहा गया हे कि उसके साथ छेड़खानी हुई, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया। मारपीट का लोगों ने वीडियो बना लिया। जो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में घायल महिला के एक पड़ोसी ने बताया, श्यामपुर बाजार निवासी मेराज आलम व उसके पड़ोसी के बीच पहले से ही रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था। महिला का अरोप है कि आज उसके साथ आरोपियों ने छेड़खानी कर दी। जिसका उसने विरोध किया। तभी आरोपियों ने उसकी पिटाई करने के बाद चाकू मार दी। वहीं महिला और उसकी बेटी के साथ उलझे युवक को देख दूसरे पड़ोसी बाबू लाल चौधरी के पुत्र काशी नाथ चौधरी ने उसे बचाने की कोशिश की। तो आरोपियों ने उनपर भी चाकू से हमला कर दिया।

इस घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। जिसमें महिला और काशी नाथ चौधरी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं महिला के पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। बता दें कि पीड़ित महिला के पति विदेश में रहते हैं। यहां पीड़िता अपनी बेटी के साथ घर पर अकेली रहती है। वही घटना के संबंध में उचकागांव थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने कहा कि- ‘दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। किसी तरह की कोई चाकूबाजी नहीं हुई है और ना कोई छेड़खानी हुई है। इस मामले में जख्मी महिला द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। सिर्फ अस्पताल में फर्द बयान दिया गया है जो मेरे पास नही पहुंचा है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी इस मारपीट के मामले में जख्मी है जिनके द्वारा लिखित आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।