February 11, 2026

दरभंगा दो पक्षों के बीच जमकर हुई रोड़ेबाजी; कई घायल, डीएसपी ने संभाला मोर्चा

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थानाक्षेत्र के सुपौल बाजार के पुरानी थाना चौक स्थित गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। घटना में कई लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को बिरौल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया की दो पक्षों के बीच बड़े विवाद की सूचना मिली थी, लेकिन ऐसा कोई मामला नहीं है। कुछ बच्चों के बीच में विवाद हुआ था। स्थिति सामान्य है। फोर्स भी कैंप कर रही है। सारी बातें अफवाह थी, हालात बिल्कुल ठीक हैं। झड़प में रामविलास सहनी की 40 साल की पत्नी प्रमिला देवी, गंगा सहनी के 22 साल के पुत्र योगेंद्र कुमार, रामविलास सहनी के 22 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार, स्व. कमल सहनी के पुत्र गंगा सहनी घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी प्रमिला देवी को डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, रोड़ेबाजी की घटना में दूसरे पक्ष से भी कई लोगों के जख्मी होने की सूचना है। बताया जाता है कि एक झंडा को हटा दूसरे पक्ष के लोगों की ओर से अपना झंडा लगा देने की अफवाह को लेकर दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। सूचना पर बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और एसडीओ संजीव कुमार कापर दलबल के साथ पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। आक्रोशित लोगों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन, कोई बात मानने को तैयार नहीं थे। डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया की स्थिति नियंत्रण में है। झंडा जलाने की बात अफवाह निकली है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, रोड़ेबाजी की घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।

You may have missed