February 17, 2026

PATNA : मसौढ़ी में 5 साल की बच्ची के साथ ट्यूशन टीचर ने की छेड़खानी, मामला दर्ज

  • मासूम बच्ची बोली- मैं ट्यूशन नहीं जाऊंगी, टीचर गंदी हरकत करते हैं

पटना। पांच साल की एक बच्ची को जब उसके परिजनों ने हर रोज की तरह ही ट्यूशन जाने को कहा तो बच्ची रोने लगी। बच्ची ने गुरुवार को अपने अभिभावकों को कहा कि वह ट्यूशन नहीं जाएगी, डर लगता है। मामला मसौढ़ी के धनरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिजनों ने उससे जब इसका कारण जानना चाहा तो काफी देर तक वह कुछ भी नहीं बता पायी। बाद में उसके दादा ने उससे काफी देर तक पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी। दादा को उसने बताया कि ट्यूशन पढ़ने अन्य लड़कियों के साथ वह भी शिक्षक के पास जाती है। ट्यूशन टीचर मेरे साथ गलत हरकत करते हैं। इस वजह से हम ट्युशन नहीं जायेगे। इतना सुनने के बाद बच्ची को लेकर दादा धनरूआ थाना पहुंचे और उक्त शिक्षक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुये मामला दर्ज कराया। इधर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

You may have missed