पटना में एसबीआई एटीएम को लूटने की फिराक में थे दो बदमाश, पुलिस आते देख भागे
पटना। राजधानी में एक बार फिर से अपराधियों ने एटीएम लूटने का प्रयास किया है। इस बार अपराधी एक बार में एसबीआइ के दो एटीएम को लूटने पहुंचे थे। अपराधियों ने एटीएम का ऊपरी हिस्सा लगभग खोल लिया था, लेकिन इसी दौरान कंकड़बाग थाने की गश्ती गाड़ी को देख सभी अपराधी फरार हो गये। वहीं भागता देख पुलिस ने जब एटीएम के अंदर का नजारा देखा तो दंग रह गए दरअसल अपराधियों ने एसबीआइ के एटीएम पार्लर में लगे लगे दो एटीएम का ऊपरी हिस्सा खुला लिया था, घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के साईं हॉस्पिटल स्थित एसबीआइ एटीएम का है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। थानेदार रविशंकर सिंह ने बताया कि अबतक इस घटना से संबंधित किसी तरह का कोई आवेदन नहीं आया है। पुलिस की सतर्कता के कारण एक बड़ी घटना होने से बच गया। इससे पहले भी कंकड़बाग थाना क्षेत्र में एटीएम लूट की घटना हो चुकी है। अपराधी एटीएम ही उखाड़ कर ले गये। हालांकि पुलिस ने इन सभी मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। रविवार की देर रात फिर से एटीएम लूटने का प्रयास मामले में पुलिस यह जानकारी नहीं है कि एटीएम में कितना था। दोनों एटीएम में 10 से 15 लाख रुपये कैश था। एटीएम लूटने आये अपराधी तीन से चार की संख्या में थे। सभी के उम्र लगभग 20 से 25 का होगा। रात में अंधेरा होने की वजह पुलिस को किसी के चेहरों को देख नहीं पायी फिलहाल मामले पर पुलिस की जाँच जारी है।


