बेगूसराय में इंटर छात्र की अपराधियों ने की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार। बेगूसराय में इंटर के एक छात्र की अपराधियों ने हत्या कर शव को बिसबीटी में टांग दिया। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के नींगा मिर्जापुर चांद गांव की है। मृतक छात्र की पहचान मिर्जापुर चांद वार्ड नंबर 16 के रहने वाले गणेश पासवान का 22 वर्षीय पुत्र सुमंत कुमार पासवान के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बीती रात गांव के ही चार-पांच लड़के के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में सुमंत कुमार पासवान को बेरहमी से पिटाई कर दिया था। किसी तरह समझा-बुझाकर मामला को शांत कराएं। फिर रात में किसी ने सुमंत कुमार को हत्या कर शव को बिसबीटी में टांग दिया।

इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बरौनी थाने पुलिस को दी मौके पर बरौनी थाने के पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक सुमंत कुमार पासवान गढाहरा कॉलेज मैं इंटर का पढ़ाई करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सुमंत कुमार पासवान के पिता रिक्शा चलाकर पूरे परिवार को भरण-पोषण करता था और सुमंत कुमार को अच्छा ऑफिसर बनाना चाहता था लेकिन भगवान को और कुछ मंजूर था।

You may have missed