February 16, 2026

पटना समेत राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने किया सावधान

पटना। पटना समेत प्रदेश में बीते दो दिनों से वर्षा की गतिविधियां बनी रहने की वजह से मौसम सामान्य है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत सभी जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। उत्तर-पश्चिम व दक्षिणी भागों में वज्रपात के साथ मेघ गर्जन की आशंका भी जताई जा रही है। सोमवार को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के अधिसंख्य जिलों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात व मेघ गर्जन की संभावना है। प्रदेश में अगले चार दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का अनुमान है। रविवार को गया जिले के शेरघाटी में सर्वाधिक 107.2 मिमी वर्षा हुई। राजधानी पटना की बात करें तो यहां 6.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को 19 जुलाई तक के लिए जारी मौसम पूवार्नुमान में कहा गया है कि अगले 24 घंटे में विशेष रूप से तराई के जिलों में कहीं- कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है। पश्चिम चंपारण जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि अन्य सभी जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

You may have missed