February 13, 2026

बाढ़ : चोरी के तीन कांडों का उद्भेदन, तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

बाढ़। पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचा रखा है। हाल के दिनों में तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन नाबालिग समेत चार चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।


एएसपी ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि उक्त तीन कांडों का उद्भेदन हेतु थानाध्यक्ष बाढ़ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्तचरों के आधार पर इस कांड में संलिप्त अभियुक्त अमित कुमार, पिता- बिपीन सिंह कमरापर, अथमलगोला समेत नाबालिग अभियुक्तों में आकाश कुमार (काल्पनिक नाम), विकास कुमार (काल्पनिक नाम) और प्रकाश कुमार (काल्पनिक नाम) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के आधार पर पता चला है कि पूर्वी मलाही का निवासी एक अन्य अपराधी भी इस ग्रुप में शामिल है और उपरोक्त घटनाओं में संलिप्त रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। इनके पास से घटना में चोरी गयी दोनों पल्सर मोटरसाईकिल, पांच मोबाईल और डेक्सटॉप मॉनिटर बरामद किया गया है। छापामारी दल में बाढ़ थानाध्यक्ष, पुअनि अनिरूद्ध कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सअनि विक्रमादित्य झा, गणेश साह, मुन्ना सिंह आदि शामिल थे।

You may have missed