PATNA : पटनासिटी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 10 लाख के जेवरात सहित 2 नगद लेकर अपराधी रफू चक्कर

पटनासिटी। राजधानी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के जल्ला गली में चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 2 लाख नगद और 10 लाख के गहने चोरी कर ली। वही इसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वही इस मामले में बताया जा रहा है कि मकान मालिक पति पत्नी अपने बेटे के से मिलने भोपाल गए हुए थे। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने रात में 2 लाख नगद और करीब 10 लाख रुपये तक के गहनों की चोरी कर ली और चलते बने। हलांकि जब मकान मालिक बापस घर पहुंचे तब जाकर चोरी की बात सामने आई और मामले की सूचना पुलिस को दी। वही इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फैल चुकी हैं। लगातार इस तरह के घटना से पटना पुलिस को चोरों का खुला चैलेंज दे कर घटना को अंजाम दिया जा रहा हैं।

You may have missed