February 25, 2026

PATNA : पाटलिपुत्र थाने के नेहरू नगर में ग्रिल काटकर घर में गुसे चोर, 25 हजार रुपये समेत आभूषणों को किया साफ़

पटना। पाटलिपुत्र थाने के नेहरू नगर गांधी पथ रोड संख्या दो में बुधवार की देर रात चोरों ने कपिलदेव यादव के घर के खिड़की की ग्रिल काट कर 25 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। इस मामले में पीड़ित ने पाटलिपुत्र थाने में शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि चोर ग्रिल काटकर कमरों में घुसे और आलमारी का लॉक तोड़कर अंदर रखी नगदी समेत डेढ़ लाख के जेवर चुराकर भाग गये। ऐन वक्त पर इसकी भनक नहीं लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। बताया गया है कि फुटेज में दो संदिग्धों की तस्वीर कैद पाई गई है। पुलिस का कहना है कि चोरों को चिह्नित कर उन तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

You may have missed