February 11, 2026

PATNA : भ्रष्टाचार हीं भाजपा की बुनियाद ; चित्तरंजन गगन

पटना। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि भाजपा की बुनियाद हीं भ्रष्टाचार पर टिकी हुई है। इसलिए भाजपा नेताओं को भ्रष्टाचार पर बोलना शोभा नहीं देता। वही राजद प्रवक्ता ने कहा कि देश में मात्र असम, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे मात्र 3 राज्य हीं यैसे हैं जहां जनादेश के आधार पर भाजपा की सरकार है। बाकी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा सहित अन्य राज्यों में भ्रष्ट हथकंडों का इस्तेमाल कर हड़पी हुईं सरकार है। वही राजद प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्रीय एजेंसियों का भय दिखाकर और विधायकों को खरीद फरोख्त कर गैर भाजपा दलों की सरकार को अनैतिक तरीके से अपदस्थ कर अपनी सरकार बनाने वाली भाजपा यदि भ्रष्टाचार पर कुछ बोलती है तो इससे विभत्स मजाक और कुछ हो हीं नहीं सकता। वही राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में महाराष्ट्र फार्मुला फेल हो जाने और जदयू के महागठबंधन के साथ आ जाने से भाजपा बौखला गई है। वही जो उनके शीर्ष नेताओं से लेकर स्थानीय नेताओं के बयानों में दिखती है। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ आ जाने के बाद देश में भाजपा के खिलाफ एक जबरदस्त माहौल बन गया है। वही इससे भाजपा की बेचैनी काफी बढ़ गई है।

वही 2024 में अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए एक सुनियोजित रणनीति के तहत गैर भाजपा नेताओं के इमेज को बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बगैर किसी आधार के फर्जी एफआईआर कर सीबीआई, आईटी और ईडी जैसी  केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा गैर भाजपा नेताओं के यहां छापा मरवा कर उसके खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता है। और सफाई दी जाती है कि गलत है तो न्यायालय जाइए। सभी जानते हैं कि न्यायालय से निर्दोष साबित होने में वर्षों लग जाएंगे और तब तक भाजपा अपना राजनीतिक लाभ उठाती रहेगी। जैसा की तथाकथित 2 जी. स्पेक्ट्रम घोटाला और‌ कोल घोटाले में देखा जा चुका है। केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से भाजपा द्वारा अपने विरोधियों को दो हीं विकल्प दिए जाते हैं या तो वह भाजपा में शामिल हो जाएं अथवा जेल जाने को तैयार रहें। यदि भाजपा में शामिल हो गए तो मुकुल रॉय, पं.सुखराम, हेमंत विशशर्मा और नारायण राणे जैसे सारे पाप धुल जाएंगे और भाजपा द्वारा सदाचारी का प्रमाणपत्र मिल जाएगा और नहीं तो न्यायालय से वर्षों वर्ष के लिए निर्दोष साबित होने तक भाजपा नेताओं द्वारा भ्रष्टाचारी का इल्जाम झेलते रहिए। वही राजद नेता ने कहा कि देश की जनता अब सबकुछ समझ रही है और समय आने पर इसका जवाब भी भाजपा को मिल कर रहेगा।

You may have missed