February 26, 2026

एनडीए सरकार का मतलब विकास और रोजगार: प्रभाकर मिश्र

  • एनडीए सरकार ने बिहार का किया कायाकल्प
  • एनडीए और जनता के बीच विश्वास का है अटूट रिश्ता

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार का कायाकल्प किया है। बिहार को पिछड़ेपन के गर्त से निकालकर विकास की पटरी पर लाया है। एनडीए सरकार में बिहार का जो विकास हुआ है, उससे जनता अभिभूत है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एनडीए सरकार का मतलब है विकास और रोजगार। आज बिहार का शुमार देश के उन राज्यों में हो रहा है, जो सबसे तीव्र गति से विकास के पथ पर दौड़ रहा है। सुशासन और न्याय के साथ विकास एनडीए सरकार का मूलमंत्र है। सुशासन ऐसा कि कहीं किसी समय भी बिना डर-भय के लोग आ-जा सकें और न्याय के साथ विकास का मतलब है कि विकास की किरण हाशिए पर खड़े लोगों तक पहुंचे। अंतिम व्यक्ति भी विकास को महसूस करे। जनता और एनडीए के बीच का रिश्ता इतना मजबूत है कि इसे कोई डिगा नहीं सकता। यह रिश्ता भरोसे का है। एनडीए की सरकार ने जनता के भरोसे को कभी नहीं तोड़ा और जनता ने भी एनडीए को कभी निराश नहीं किया। भरोसे और विश्वास का यह रिश्ता हमेशा कायम रहेगा।

You may have missed