February 22, 2026

बिहार सरकार आदेश पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज़, बोले- अब शिक्षक पुलिस बनेंगे और पुलिस चोर बनेगी

पटना। बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने भी शिक्षकों द्वारा शराब पकड़ने के आदेश पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तांज करते हुए कहा कि मैं जानना चाहता हूँ शिक्षकों पर क्या क्या ज़िम्मेदारी है और अगर शराब भी अब शिक्षक पकडेंगे तो क्या पुलिस शिक्षा देगी। उन्होंने कहा कि बिहार में अब शिक्षक पुलिस बनेंगे और पुलिस चोर बनेगी।

तेजस्वी ने सरकार पर तंज़ कसते हुए कहा की बिना पुलिस की मिली भगत के तस्करी हो नहीं रही तो शिक्षक क्या पुलिस को ही पकड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में क्वालिटी ऑफ़ एजुकेशन बद से बद्द्तर हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहार के भविष्य के लिए शिक्षकों को उनका काम करने देना चाहिए और उनपर अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहिए।

You may have missed