February 20, 2026

तेजप्रताप ने RJD से मांगी विधान परिषद चुनाव की 6 सीटें, जानिए पूरा मामला

पटना। बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के बीच अभी सीटों को लेकर बात नहीं बन पाई है। इस बीच लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के छात्र जनशक्ति परिषद ने सोमवार को बड़ा दावा कर दिया है। तेजप्रताप के छात्र जनशक्ति परिषद ने राजद से छह सीट मांग ली है। शर्त मानने पर ही आरजेडी को समर्थन देने की बात कही गई है। साथ ही विधानसभा उप चुनाव का हवाला देते हुए कहा है कि श्रीकृष्ण के बिना जीत संभव नहीं है।

जारी बयान में छात्र जनशक्ति परिषद बिहार प्रदेश के अध्यक्ष प्रशांत प्रताप यादव ने कहा कि समाज के संघर्ष व विकाश में छात्र और युवाओं की मुख्य भूमिका होती है। प्रदेश के अधिकतम छात्र-युवा छात्र जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव के साथ हैं। इस लिए राजद के द्वारा कम से कम 25 प्रतिशत सीटों पर उम्मीदवार का चयन हेतु तेजप्रताप यादव को अधिकृत करना चाहिए। अगर राजद विधान परिषद की छह सीट छात्र जनशक्ति परिषद को देता है तो छात्र जनशक्ति परिषद का पूर्ण समर्थन आरजेडी के सभी उम्मीदवार के साथ होगा।

वही प्रशांत प्रताप ने यह भी कहा कि इस बात का खयाल रखा जाए की श्रीकृष्ण बिना जीतना असम्भव है। इसका प्रमाण बीते विधानसभा के उप चुनाव का परिणाम है। तेजप्रताप यादव की राजनैतिक हैसियत पर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा के द्वारा दिए बयान का पलटवार करते हुए छात्र जनशक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत प्रताप यादव ने कहा कि तेजप्रताप यादव अपने सिद्धांतों से समझौते के लिए तैयार नहीं हैं, नहीं तो आपके नेता कब से तेजप्रताप को उपमुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार हैं।

 

You may have missed