February 16, 2026

तीन दिन से लापता मकसूद की लाश बरामद,मकसूद की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

फूलवारी शरीफ । तीन दिनों से लापता ईसापुर के अपार्टमेंट में रहने वाले मजदूर पचास वर्षीय मकसूद की लाश कुरकुरी रोड से पूरब पालम विहार के बाधार में फेंका हुआ बरामद होने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मकसूद की पत्नी शहनाज ने ठेला चालक मंझला पर दारु पिलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। शहनाज ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को तीन बजे मंझला उसके पति को शराब पिलाने के लिए बुलाकर ले गया था । जब उसका पति घर वापस नही लौटकर आया तो परेशान होकर खोजबीन करने लगी । इसकी जानकारी देने जब फूलवारी शरीफ थाना गयी तो उसे मंझला को बुलाकर लाने को कह दिया गया।वह मंझला के घर पूछताछ करने गयी तो उल्टे मंझला और उसके बेटों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर भगा दिया।शनिवार की सुबह लाश पालम विहार के दलदली वाले स्थान बाधार में मिला तो पुलिस पहुंची और लाश को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक मकसूद की शहनाज से दूसरी शादी हुई थी । मजदूर कि लाश मिलने के बाद पत्नी शहनाज और उसके आठ बच्चों के सामने रोजी रोटी व परवरिश की समस्या खड़ी हो गयी है । पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है । बहरहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने व मामले की तहकीकात में जुट गई है।

You may have missed